Connect with us

Haryana

हमला कर युवक को घायल कर देने के जुर्म में , 12 लोगों पर Case दर्ज।

Published

on

करनाल। हरियाणा के करनाल से एक युवक को घायल कर देने का मामला सामने आया है। रामनगर में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई वही लोगों के शोर से आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ Case दर्ज किया है। थाना रामनगर पुलिस को परवेश कुमार निवासी रामनगर ने बताया कि उसका छोटा भाई विशाल शुक्रवार रात घर पर बच्चों के साथ था। उसी समय कुछ लोगों ने विशाल को आवाज लगाकर बुला लिया और एक्टिवा पर बिठाकर ले गए। दूसरी ओर विशाल की प्रतीक्षा में पहले से 12-13 युवक लाड़ीबाला चौक पर मौजूद थे। सभी ने विशाल पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

हालाँकि आरोपी मौके से फरार हो गए ,वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके भाई को जान से मारने के लिए हथियार, रिवॉल्वर लेकर आए थे। उसी दौरान लोगों ने बेहोशी की हालत में विशाल को उठाया और घर लेकर आए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और विशाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत पर सागर, विनय, रमेश, अनेक, सुरेन्द्र समेत 12 के खिलाफ Case दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश