Connect with us

Haryana

हरियाणा: Fatehabad में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला, सिख समाज में भारी आक्रोश

Published

on

हरियाणा के Fatehabad जिले के रतिया क्षेत्र में श्री गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना स्कूल ढाणी गांव के गुरुद्वारा दशमेश सभा में रविवार को हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति माथा टेकने के बहाने गुरुद्वारे के अंदर दाखिल हुआ और वहां बेअदबी की।

घटना रविवार को सुबह करीब 11 बजे हुई। गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित थे। अज्ञात व्यक्ति ने दर्शन के बहाने अंदर जाकर पवित्र अंग फाड़ दिए। शाम को जब सेवादार सफाई और व्यवस्था के लिए ऊपर पहुंचे, तो बेअदबी का नजारा देखकर हैरान रह गए।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तुरंत रतिया सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। धार्मिक भावनाओं को भड़काने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी करने का आरोप। इस घटना ने पूरे इलाके में सिख समाज के बीच भारी रोष पैदा कर दिया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने (धारा 295ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुरुद्वारे में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

संदेह और संभावनाएं

घटना के पीछे चोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस और कमेटी सदस्य इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी ने यह कृत्य जानबूझकर किया या किसी और मकसद से।

गुरुद्वारा प्रबंधक का बयान

गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य ने कहा,”हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह कृत्य असहनीय है। हम मांग करते हैं कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। सिख समुदाय ने राज्य सरकार और पुलिस से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab16 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab16 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab17 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश