Connect with us

Haryana

हिसार में Congress को बड़ा झटका: कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल।

Published

on

हिसार में Congress को बड़ा झटका तब लगा जब नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ Congress के जिलाध्यक्ष रोहित, हिसार लोकसभा युवा Congress के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सनेत और अन्य दर्जन भर नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। साथ ही, 2019 विधानसभा चुनाव में Congress के उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भी भाजपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी नेताओं को पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद थे।

रामनिवास राड़ा ने 2019 में हिसार विधानसभा से Congress के टिकट पर चुनाव लड़ा था और 2024 में भी कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, हालांकि वे दोनों बार दूसरे स्थान पर रहे। 2024 में उन्हें करीब 30,000 से अधिक वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव के बाद, उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कई आरोप लगाए थे। सोमवार को उन्होंने हिसार नगर निगम के मेयर पद के लिए आजाद नामांकन दाखिल किया था और चुनाव में मजबूती से मुकाबला करने की घोषणा की थी। इसके बाद, बुधवार को भाजपा ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया।

रामनिवास राड़ा 2014 में हरियाणा जनहित Congress के टिकट पर बरवाला विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News14 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public14 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News18 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public19 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public19 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल