Connect with us

Haryana

अंबाला रोडवेज कर्मचारी की हत्या मामले ने पकड़ा तूल, पूरे हरियाणा में हड़ताल पर परिवहन विभाग के कर्मचारी

Published

on

Chandigarh bus stand

यमुनानगर: हरियाणा के अंबाला छावनी बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान रोडवेज कर्मचारी की चार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसके दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिसके बाद बीते दिन मृतक कर्मचारी के परिजन व अंबाला छावनी बस अड्डे पर कार्यरत कर्मचारियों यातायात ठप कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ सरकार से एक सरकारी नौकरी की मांग की है।

लेकिन अब यह मामला अंबाला से आगे बढ़ गया है। रात 12 बजे कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में चक्का जाम की कॉल दे दी। जिसके चलते अब पूरे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अंबाला में ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने जब बस अड्डे के अंदर आए कार चालकों को कार बाहर ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने रोडवेज कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। इसी मारपीट में रोडवेज कर्मचारी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस द्वारा हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। जिनके खिलाफ रोडवेज कर्मचारीयो में भारी रोष है। रोडवेज कर्मचारी के परिजनों को नौकरी दी जाए, मुआवजा दिया जाए, इसी मांग को लेकर पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने रात 12:00 बजे से चक्का जाम कर दिया है। जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक यह हड़ताल चक्का जाम जारी रहेगा।

रोडवेज कर्मचारी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्का जाम से बसे पूरी तरह बंद हैं यात्री परेशान हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक यह हड़ताल चक्का जाम जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News8 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News8 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News8 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News8 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News8 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप