Connect with us

Entertainment

क्यों मुनव्वर फारुकी के फैन के खिलाफ हुई FIR दर्ज़, जानिए पूरा मामला

Published

on

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के एक फैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी के एक फैन ने रोड शो के दौरान गैरकानूनी तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल किया. बिना इजाजत रोड शो में ड्रोन कैमरा लाने पर मुनव्वर के फैन पर FIR.

मुनव्वर फारूकी के उस फैन का नाम भी सामने आया है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने मुनव्वर के फैन अरबाज यूसुफ खान के नाम पर एफआईआर दर्ज की है। मुंबई पुलिस कांस्टेबल नितिन शिंदे ने पीएसआई तौसीफ मुल्ला के साथ ड्रोन की निगरानी की। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन संचालक का पता लगाया. पुलिस जांच में अरबाज यूसुफ खान का नाम सामने आया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस कमिश्नर की इजाजत के बिना ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. ड्रोन का उपयोग करने के लिए पहले अनुमति की आवश्यकता होती है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन जैसे उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल पुलिस को ही इसका उपयोग करने की अनुमति है। इसके अलावा उपायुक्त की अनुमति से ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा सकता है.

28 जनवरी को बिग बॉस 17 के फिनाले में मुनव्वर फारूकी की जीत का जश्न मनाया गया. स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इस सीजन के विजेता बनकर उभरे। बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर ट्रॉफी लेकर अपने घर डोंगरी गए। डोंगरी में मुनव्वर के फैन्स ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया. इसके साथ ही मुनव्वर भी अपने फैंस को देखकर काफी खुश नजर आए. इससे पहले मुनव्वर फारूकी रियलिटी शो लॉक-अप भी जीत चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज