Connect with us

Entertainment

जिंदा है पूनम पांडे, इंस्टाग्राम पर खुद आई सामने, जारी किया वीडियो

Published

on

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले खबरों का बाजार इन खबरों से गरमाया हुआ था कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो जारी कर अपनी मौत की खबरों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं और जिंदा हूं। मेरी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है। पूनम पांडे की वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा एक बार फिर मच गया है। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई- पूनम पांडे
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पूनम पांडे एक कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।

बता दें कि, इससे पहले सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर उनकी मौत की पुष्टि की थी। टीम की ओर से लिखा गया था कि, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण देहांत हो गया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।’

पूनम पांडे ने 2013 में शिवम पाटिल अभिनीत फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पूनम ने भोजपुरी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया। 2011 में, पूनम फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। बाद में, वर्ष 2022 में, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में भाग लिया। अपने करियर के दौरान, पूनम कई विवादों में शामिल रहीं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कपड़े उतारने के अपने वादे से सुर्खियां बटोरीं थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab3 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab3 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की