Connect with us

Entertainment

धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर लोगो का रणबीर कपूर पर फूटा गुस्सा, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Published

on

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस वक्त काफी सुर्खियों में बने हुए है | लेकिन अपनी किसी फिल्म के वजह से नहीं किसी और ही कारणों की वजह से सुर्खियों में है | दरअसल क्रिसमस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी कपूर परिवार ने क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में पूरा कपूर परिवार और उससे जुड़े लोग एक साथ नजर आए.
इस पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर र सामने आया, जिसमें रणबीर कपूर भी पूरे परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेते नजर आए. इस दौरान रणबीर केक में अल्कोहल डालकर आग लगाते नजर आए। फिर रणबीर कहते हैं ‘जय माता दी’. अब इस बात को लेकर रणबीर की आलोचना होने लगी और अब मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है.

रणबीर कपूर के इस वीडियो पर हंगामा मच गया है और एक्टर के खिलाफ मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है. एक वकील ने रणबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनका कहना है कि जिस तरह रणबीर ने केक पर शराब डालकर आग लगाई और फिर ‘जय माता’ कहकर केक काटा, इससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस वीडियो के आधार पर वकील ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

https://twitter.com/i/status/1739312765461045640

वकील की मांग है कि एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. उनके खिलाफ धारा 29ए (धार्मिक भावनाओं का अपमान करना और आहत करना), 298 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किसी शब्द का इस्तेमाल करना) और 500 (मानहानि) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की