Connect with us

Entertainment

पिता सलीम खान ने दिया बेटे अरबाज खान की दूसरी शादी पर रिएक्शन, कहा- ‘ये कोई गुनाह नहीं है’

Published

on

अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर को फैमिली मेंबर्स और करीबी लोगों की मौजदूगी में निकाह किया है। अरबाज खान और शूरा खान की शादी के बाद तमाम वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अरबाज खान ने भी अपनी शादी के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। अरबाज खान और शूरा खान को लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब अरबाज खान की दूसरी शादी पर उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान का रिएक्शन आया है। सलीम खान ने बेटे अरबाज खान खान की दूसरी शादी को लेकर ये बात कही है।

अरबाज की दूसरी शादी पर पिता सलीम ने दिया रिएक्शन

एक खास बातचीत में  सलीम खान ने बेटे अरबाज खान की दूसरी शादी को लेकर कहा, ‘मैं अपने बेटे के लिए खुश हूं। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया है।’ सलीम खान से सवाल किया गया कि अरबाज खान ने शादी को लेकर कोई बातचीत की थी। इस पर सलीम खान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि चर्चा की कोई जरूरत है। वह यंग, एजुकेटेड और मैच्योर है और अपने फैसले खुद कर सकता है। मेरी अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर वह खुश है तो फिर कोई बात मायने नहीं रखती। उसने बस इतना बताया कि वह शादी करने जा रहा है और मैंने कहा कि ये ठीक है। मुझे ये भी लगता है कि किसी की लाइफ में हस्तक्षेप ना करना ही बेहतर है क्योंकि इससे समस्याएं पैदा होती हैं।’ 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab51 mins ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National1 hour ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National1 hour ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab3 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं