Connect with us

Entertainment

रूला गए सबको हंसाने वाले जूनियर महमूद, 67 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Published

on

आखिरकार लंबी बीमारी के बाद जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनकी मौत की पुष्टि की है.

जूनियर महमूद लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई. उनके आग्रह पर दोनों कलाकार उनसे विशेष तौर पर मिलने आये. जूनियर महमूद की हालत देखकर जितेंद्र की आंखें नम हो गईं. 

दोस्त सलाम काजी के मुताबिक, महमूद के फेफड़े और लीवर में कैंसर था। इसके अलावा आंत में एक ट्यूमर भी पाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनका कैंसर चौथे स्टेज में था और इस वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जूनियर महमूद पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट पर थे. काजी के मुताबिक, जूनियर महमूद का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 12 बजे सांताक्रूज वेस्ट में होगा।

जूनियर महमूद उर्फ ​​नईम सईद का जन्म 15 नवंबर 1956 को हुआ था. 7 भाषाओं में 265 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कई मराठी फिल्मों का निर्देशन भी किया। ‘ब्रह्मचारी’, ‘दो रास्ते’, ‘आन मिलो सज्जन’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कटी पतंग’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’, ‘जौहर महमूद इन हांगकांग’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘गुरु और ‘चेला’ आदि उनकी कुछ खास फिल्में थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?