Connect with us

Delhi

राजस्थान से राज्यसभा जा सकती हैं सोनिया गांधी, प्रियंका लड़ सकती हैं रायबरेली से चुनावः सूत्र

Published

on

नेशनल डेस्कः राज्यसभा चुनावों को लेकर सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अभी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। अभी सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह राजस्थान से राज्यसभा जा सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया की जगह प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। गौरतलब है कि सोनिया गांधी अभी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद हैं। राजस्थान में 3 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं। बीजेपी के खाते में 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट के जाने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दबाव
बता दें कि कांग्रेस की राज्य इकाईयों में पिछले चुनावों के मद्देनजर नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि जिस राज्यसभा का उम्मीदवार उसी राज्य से चुना जाए। दरअसल पिछली बार कई राज्यों में ऐसा देखने को मिला, जहां राज्यसभा उम्मीदवार दूसरे राज्यों के लोगों को बनाया गया। बता दें कि कांग्रेस विरोधी खेमे को किसी तरह का मौका नहीं देना चाहती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा भेजे जाने वाले नामों की घोषणा लास्ट मिनट पर की जाएगी। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र से कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा भेजा था।

MP से भी उम्मीदवार बनाने की हुई थी मांग
कांग्रेस की मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने की अपील की थी। राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को बताया था कि वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने हाल ही में दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उनसे प्रदेश इकाई की मांग पर विचार करने का आग्रह किया था। पटवारी ने एक बयान में कहा था “मध्य प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि सोनिया जी राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करें। राज्य के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक इस मांग पर एकमत हैं।” उन्होंने कहा था ‘राज्य में कांग्रेस पार्टी को लगता है कि अतीत में प्रधानमंत्री का पद अस्वीकार करने वाली सोनिया जी अगर मध्य प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगी तो लोगों की आवाज मजबूत होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab9 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab9 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab10 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की