Connect with us

Delhi

INDIA Alliance में फूट की आहट: Parliament Function की appeal को बड़ी Parties ने किया Reject– Parliament में Bihar Voter List पर Opposition का हंगामा जारी, Rahul Gandhi की अगुवाई में Election Commission तक March की तैयारी

Published

on

संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर गतिरोध देखने को मिल रहा है। विपक्षी गठबंधन INDIA के कुछ छोटे दलों ने संसद को सुचारू रूप से चलाने की अपील की, लेकिन उन्हें बड़ी पार्टियों से समर्थन नहीं मिला। पूरा मामला बिहार में वोटर लिस्ट के “स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन” (SIR) को लेकर खड़ा हुआ है, जिस पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है।

छोटे दल बोले – संसद चलनी चाहिए, बड़े दल बोले – मुद्दा जरूरी है

मंगलवार सुबह INDIA गठबंधन की बैठक में सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास, आरएसपी के लोकसभा सांसद एनके प्रेमचंद्रन और IUML के ईटी मोहम्मद बशीर ने सुझाव दिया कि संसद को ठप नहीं होने देना चाहिए। उनका मानना था कि बहस के साथ-साथ संसद का कामकाज भी चले।

लेकिन कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस (TMC), समाजवादी पार्टी (SP), शिवसेना (UBT), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जैसी बड़ी पार्टियों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि बिहार की वोटर लिस्ट में धांधली जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार को चर्चा के लिए मजबूर किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी का दावा – वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को बताया कि कांग्रेस ने बेंगलुरु की एक सीट पर सैंपल सर्वे किया है जिसमें वोटर लिस्ट में गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। राहुल का कहना है कि बीजेपी वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ करके चुनाव जीत रही है, इसलिए इस मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाना जरूरी है।

आने वाले दिनों में विरोध तेज़ करेगा विपक्ष

अब जब सरकार की तरफ से चर्चा से इनकार किया जा रहा है, विपक्ष ने आने वाले दिनों में कई विरोध कार्यक्रम तय किए हैं:

  • 8 अगस्त (गुरुवार): राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी दलों की डिनर मीटिंग
  • 9 अगस्त (शुक्रवार): बेंगलुरु में राहुल गांधी की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन
  • 11 अगस्त: संसद से चुनाव आयोग तक विपक्ष का संयुक्त मार्च

यह सभी कार्यक्रम चुनाव आयोग को निशाना बनाकर रखे गए हैं, जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके कि वह वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर संसद में चर्चा के लिए राजी हो।

क्या है SIR विवाद?

बिहार में हाल ही में चल रहा “स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन” (SIR) एक प्रक्रिया है जिसमें वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है, और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उनका कहना है कि इसे बिना किसी पारदर्शिता के लागू किया जा रहा है।

संसद का मानसून सत्र एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाए हुए है, वहीं छोटे दलों की चिंता है कि संसद का पूरा सत्र न खराब हो जाए। लेकिन मौजूदा हालात देखकर साफ है कि जब तक वोटर लिस्ट पर बहस नहीं होती, विपक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है।

Advertisement
Punjab16 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National16 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National18 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा