Connect with us

Delhi

Meerut News: पुलिस चौकी परिसर में मारपीट, बीच-बचाव कराने आए व्यक्ति की मौत

Published

on

मेरठ: जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र की सोहराब गेट पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को सुबह यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसने हंगामा कर दिया।

कई घंटे तक चौकी में शव रखकर लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। देर रात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने आज सुबह घटना के बारे में बताया कि थाना कोतवाली के तहत आने वाले एक क्षेत्र में साकिब और उसके परिजन तथा मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ के बीच 26 दिसंबर को मारपीट हुई जिसका मामला दर्ज किया गया। सजवाण ने बताया कि शुक्रवार रात वादी पक्ष अपना बयान दर्ज कराने चौकी प्रभारी के पास आया था जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आबिद (50) दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था, इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

एसएसपी ने बताया कि यह भी पता चला है कि आबिद की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और उसे पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे साकिब ने मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ और आदिल पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करया है। एसएसपी ने कहा कि मौत का कारण पता चलने और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab33 mins ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National1 hour ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab13 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab13 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab13 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग