Connect with us

Delhi

ED के समन के बीच गोवा पहुंचे केजरीवाल, कल पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Published

on

पणजीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान बृहस्पतिवार को तीन-दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे। इस दौरान वे आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारियों का जायजा लेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। केजरीवाल की यह यात्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के आलोक में मायने रखती है।

केजरीवाल को पिछले हफ्ते चौथी बार ईडी ने जारी किया था समन
ईडी ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में बृहस्पतिवार को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा है। केजरीवाल को पिछले हफ्ते चौथी बार ईडी ने समन जारी किया था, क्योंकि वह इससे पहले तीन बार पेश नहीं हुए थे। केजरीवाल और मान शाम सात बजे मोपा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और फिर पणजी के लिए रवाना हुए। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में ‘आप’ के दो विधायक हैं और दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बेनौलीम विधायक वेन्जी विएगास का जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि विएगास सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गोवा की 40-सदस्यीय विधानसभा में ‘आप’ के दूसरे विधायक वेलिम से क्रूज सिल्वा हैं।

राज्य में पार्टी के अपने सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों से भी करेंगे मुलाकातः केजरीवाल
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि वह राज्य में पार्टी के अपने सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों से भी मिलेंगे। मान ने कहा कि वह और केजरीवाल हाल में गुजरात गए थे और वहां उन्होंने पार्टी के विधायकों से मुलाकात की थी। मान ने कहा, “हमने विपक्षी विधायक के रूप में उनके समक्ष आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा था। ऐसी ही कवायद गोवा में की जाएगी।”

पार्टी संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगेः केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि वह ‘आप’ की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर के आवास पर जाएंगे। पालेकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, लेकिन शुक्रवार को वह दक्षिण गोवा के बेनौलिम और वेलिम विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “शुक्रवार को केजरीवाल पणजी के पास नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मान शनिवार को गोवा से रवाना हो जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National15 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National17 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा