Connect with us

Delhi

केजरीवाल को नोटिस देने दूसरी बार उनके घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

Published

on

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम शनिवार सुबह केजरीवाल के आवास पर उनके इस दावे की जांच के सिलसिले में नोटिस देने पहुंची कि भाजपा आप विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और यह उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचे हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व वाले दल ने इस बात पर जोर दिया कि वे नोटिस केवल केजरीवाल को सौंपेंगे क्योंकि यह उनके नाम पर है, जबकि मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों ने कहा कि वे नोटिस लेने के लिए तैयार हैं। ‘आप’ सूत्रों ने दावा किया कि पुलिस मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए मीडिया को अपने साथ लेकर आई। अपराध शाखा की टीम शुक्रवार शाम को भी केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची थी। सूत्रों ने कहा कि उन्हें कल शाम को नोटिस नहीं दिया जा सका क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं।

केजरीवाल ने लगाए ये आरोप
केजरीवाल ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी पिछले सप्ताह यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0′ शुरू किया है। आतिशी ने कहा, ‘‘उन्होंने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे।”

बीजेपी ने की थी जांच की मांग
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ये आरोप लगाए जाने के बाद 30 जनवरी को शहर के पुलिस प्रमुख से मुलाकात की थी और आरोपों की जांच किए जाने की मांग की थी। दिल्ली स्थित पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात के बाद सचदेवा ने कहा था कि केजरीवाल से अपने आरोप साबित करने के लिए कहा गया था लेकिन ‘आप’ ने कोई सबूत नहीं दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News23 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News23 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News23 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News23 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News24 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप