Connect with us

Delhi

केरल में कोविड के 300 नए मामले सामने आए, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2669 हुई

Published

on

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में कोविड-19 के 300 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 20 दिसंबर को दक्षिणी राज्य केरल में कोविड के 300 नए मामले सामने आए और इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई।

इस तरह देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2669 हो गई है। देश के कुछ अन्य राज्यों में भी कोविड के मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 358 नए मामले सामने आए हैं. कर्नाटक में 13 के अलावा केरल में 300 नए मामले; तमिलनाडु में 12; गुजरात में 11; महाराष्ट्र में 10; तेलंगाना में 5; उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पुडुचेरी में 2; आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है।

पंजाब में एक और कर्नाटक में दो लोगों की मौत हुई। इस प्रकार पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत कोविड से हो चुकी है। साथ ही, देश में ज्यादातर मामले कोविड के ओमीक्रॉन वैरिएंट के सब-वेरिएंट JN.1 से संबंधित हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News1 hour ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News1 hour ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News1 hour ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News1 hour ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News1 hour ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप