Connect with us

Delhi

दिल्ली पुलिस ने जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, 18 लोगों को किया गिरफ्तार

Published

on

साउथ दिल्ली स्पेशल स्टाफ पुलिस ने जुआ गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड के कब्जे से चार जिंदा कारतूस समेत हथियार और दांव पर लगे 74,860 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज, बिमल गुप्ता, अमीर अली, मेहरबान, कैलाश चंद, अशोक कुमार, तरुण कुमार, महेश कुमार, शेखर, दीपक, प्रभु दयाल, नाजिम, सद्दाम, प्रमोद, रवि के रूप में हुई है।

धीरज अपने साथी विमल गुप्ता और अमीर अली की मदद से यह जुए का गोरखधंधा चलाता था। जुए में हारने वालों से पैसे वसूलने और हमलावरों से खुद को बचाने के लिए वह अपने पास एक पिस्तौल रखता था। डीसीपी ने कहा कि स्पेशल स्टाफ पुलिस जिले में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार खुफिया जानकारी विकसित करने में लगी हुई है।

इसी कड़ी के तहत पुलिस ने गोपनीय सूत्रों से 14 ब्लॉक, डी.डी.ए. सूचना मिली थी कि मार्केट, डेक्कनपुरी, अंबेडकर नगर में जुए का कारोबार चल रहा है। जिस पर स्पेशल स्टाफ प्रभारी धीरज के नेतृत्व में एएसआई सतीश, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, जोगिंदर, हेड कांस्टेबल सुमित, यशपाल, अनिल कुमार की एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National10 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab19 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान