Connect with us

Delhi

चंद्रशेखर राव बोले- कांग्रेस-बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू, इन्हें वोट देना वोट की बर्बादी

Published

on

Chandrashekar Rao

 हैदराबाद

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां वोटरों को साधने में जुटी हैं। इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इन पार्टियों को वोट देना, वोट बर्बाद करना है। सीएम केसीआर ने भविष्यवाणी की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे और आने वाले दिन क्षेत्रीय दलों के हैं।

केसीआर ने दोनों पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि सांप्रदायिक कट्टरता भडक़ाने वाली बीजेपी को कचरे में फेंक देना चाहिए। यदि आप बीजेपी को एक वोट भी देते हैं, तो वह वोट की बर्बादी है। यदि आप कांग्रेस को वोट देते हैं, तो वह भी वोट की बर्बादी है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि किसी को उस पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए, जिसने तेलंगाना को एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय स्कूल नहीं दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab8 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public9 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए