Connect with us

Chandigarh

दो नाबालिगों को पुलिस ने चोरी की बुलेट के साथ पकड़ा और अगले दिन दोनों चकमा देकर भाग निकले

Published

on

चंडीगढ़: सेक्टर-25 से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार 17 वर्षीय दो नाबालिग शुक्रवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों को गुरुवार शाम पकड़ा था। ये दोनों आरोपी धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के रहने वाले हैं।

धनास के सामुदायिक केंद्र के पास से गुरुवार शाम 7:30 बजे फर्जी नंबर लगाकर बुलेट पर आ रहे नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा था। इन्हें देर रात जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर सेक्टर 25 बाल सुधार गृह भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह बोर्ड के आदेश पर आरोपियों से जुड़ी कागजी कार्रवाई के सिलसिले में सारंगपुर थाना पुलिस बाल सुधार गृह पहुंची थी। वहां से जैसे ही आरोपियों को संबंधित कार्रवाई के चलते थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया तो वे चकमा दे सेक्टर 25 से फरार हो गए। इनके फरार होने को लेकर डीडीआर दर्ज की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक बुलेट पर चंडीगढ़ नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। इसका वास्तविक नंबर कुछ और था। बुलेट मोटरसाइकिल को मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, हरियाणा से इसी वर्ष चुराया गया था। इसे लेकर मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला थाने में चोरी का मामला दर्ज है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की