Connect with us

Chandigarh

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा का शेड्यूल जारी

Published

on

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाबी अतिरिक्त विषय की सैशन 2023-24 की चौथी तिमाही की परीक्षा के लिए 30 और 31 जनवरी की तारीख तय की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा शाखा दसवीं की उप सचिव डॉ. गुरमीत कौर ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित परीक्षा फॉर्म शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट www.pseb.ac.in पर 1 जनवरी से उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म सभी प्रकार से मुकम्मल करके 18 जनवरी तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मोहाली स्थित सिंगल विंडो ब्रांच, मोहाली में जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि इन सभी परीक्षाओं के रोल नंबर 25 जनवरी से शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

डॉ. गुरमीत कौर ने कहा कि परीक्षा फॉर्म जमा करते समय संबंधित परीक्षार्थी अपने दसवीं पास के मूल प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और उनकी सत्यापित फोटोकॉपी के साथ शिक्षा बोर्ड में आएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा फॉर्म की सत्यापित हार्ड कॉपी, दसवीं पास प्रमाण पत्र की तस्दीकशुदा कॉपी व आधार कार्ड को निर्धारित तिथि तक शिक्षा बोर्ड के मुख्य कार्यालय, मोहाली में जमा करावाना लाजिमी होगा। ऐसा न करने पर संबंधित परीक्षार्थी का रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित परीक्षार्थी की होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की