Connect with us

Chandigarh

Farmers Protest in Chandigarh: राज्यपाल से मिलने के बाद SKM ने धरना किया खत्म , 11 दिसंबर तक करेंगे इंतजार

Published

on

चंडीगढ़: एमएसपी गांरटी समेत अपनी अलग-अलग मांगों लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध कर रहे किसान आज अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल से मिले जिसके बाद उन्होंने धरना खत्म करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह 11 दिसंबर तक मांगों के पूरा होने का इंतजार करेंगे।

बता दें कि पंजाब. के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं एमएसपी की गारंटी समेत किसानों पर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की योजना के तहत सभी किसान चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर जमा हुए हैं।

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतजाम..
किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए था ।लोगों को परेशानी नहीं हो इसलिए कुछ सड़कों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया था। इधर हरियाणा के किसान भी पंचकुल को सेक्टर पांच में जमा हुए थे, वहां पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। रविवार से ही पंजाब के विभिन्न हिस्सों से किसानों का जुटान मोहाली के पास शुरू हो गया था। सभी किसान अपने साथ अपनी जरूरत का सामान जैसे राशन, बिस्तर, खाना बनाने के लिए रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुएं अपने ट्रैक्टर की ट्रॉली और अन्य वाहनों में लेकर आए थे। विरोध कर रहे किसानों ने बीच सड़क पर ही मंच बनाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू

Punjab14 hours ago

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल

National14 hours ago

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

Blog16 hours ago

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Punjab18 hours ago

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये