Connect with us

Chandigarh

SYL मीटिंग में CM मान की दो टूक, कहा-किसी को देने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं हमारे पास

Published

on

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा के बीच चल रही एस.वाई.एल. को लेकर चल रही मीटिंग खत्म हो चुकी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। दरअसल आज बुलाई गई एस.वाई.एल. के मुद्दे पर अहम बैठक को लेकर कई सारी उम्मीदें जताई जा रही थी, लेकिन मीटिंग खत्म होने के बाद हालात फिर वैसे के वैसे ही नजर आए। आज हुई मीटिंग में पंजाब सी.एम. भगवंत मान व हरियाणा के सी.एम. मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। इस दौरान दोनों राज्यों के ए.जी. व सी.एस. भी बैठक में मौजूद रहे। मीटिंग में सिंचाई विभाग के प्रधान, सचिव और अधिकारी भी मौजूद रहे। 

करीब सवा घंटे तक चली केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ मीटिंग खत्म हो चुकी है तथा अभी तक एस.वाई.एल. मुद्दे पर कोई फैसला नहीं आया है। मीटिंग के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सी.एम. मान ने कहा कि मीटिंग में उन्होंने साफ कह दिया कि पंजाब के पास एक भी बूंद फालतू पानी नहीं है और हम एक बार फिर अपने पुराने स्टैंड पर ही खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पर स्थिति इस समय काफी विपरीत है। ग्राऊंड लेवल पानी काफी नीचे जा चुका है और पंजाब में पानी की मात्रा काफी कम हो गई है, जिस कारण हरियाणा का पानी देना संभव नहीं।

सी.एम. मान ने कहा कि सतलुज आज एक दरिया नहीं एक नाला बन कर रह गया है तथा उनके द्वारा पंजाब के पानी को बचाने की कोशिशें जारी है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा ने एक सतलुज से पानी लेने के लिए एग्रीमैंट बनाया था, तब पानी की मात्रा पंजाब में ज्यादा थी, लेकिन अब पंजाब में पानी की मात्रा काफी कम हो गई है, जिसके बाद अब हरियाणा को पानी देने बारे विचार नहीं किया जा सकता। सी.एम. मान मान का कहना है कि एस.वाई.एल. की बजाय वाई.एस.एल. बनाया जाए। दूसरा तर्क है कि आज के हालात में पंजाब में पानी की कमी है और बहुत सारी जमीन बंजर हो चुकी है, जिस कारण हरियाणा को पानी देना संभव नहीं। पंजाब सी.एम. का कहना है कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की