Connect with us

Chandigarh

15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे संकल्प यात्रा का शुभारंभ : डॉक्टर अमित अग्रवाल

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव  संजीव कौशल ने कहा कि नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा से राज्य के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड को जोड़ा जाएगा। लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक किया जाएगा।

संजीव कौशल ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय विकसित भारत का निर्माण करना है जिसमें हर नागरिक को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ना और उन्हें लाभ पहुंचकर सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित संकल्प भारत यात्रा से गांव व शहर के हर व्यक्ति को शामिल कर इसे महोत्सव का रूप देना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा को गांव व वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सेवाएं सुलभ करवाकर, स्वयं सहायता समूहों, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की जनभागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि से मनभावक एवं मनोरंजन से भरपूर बनाया जाए ताकि लोगों में उत्साह एवं जोश बना रहे। इसके साथ ही हर गांव एवं वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की फोटो व वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है। हरियाणा में ऐसे कार्यक्रमों को महोत्सव का रूप देकर बहुत ही शानदार बनाया जाए ताकि इनमें लोगों की गहन रूचि हो। इसके साथ ही सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को हरियाणा के लोगों ने भरपूर सहयोग देकर सफल बनाया जिसके कारण हरियाणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ और केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान मिली ट्राफी सभी अधिकारियों को दिखाते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान भी हरियाणा में सराहनीय कार्य किया जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab18 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab20 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab20 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab20 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान