Connect with us

Chandigarh

संत-महन्तों के आशीर्वाद से 2024 की नैय्या पार लगाने में जुटे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Published

on

चंडीगढ़ : संत-महन्तो के आशीर्वाद से 2024 की नैय्या पार लगाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 नवम्बर को होडल में कथाकार चित्र लेखा द्वारा बनाए गए गा गयुओं के हस्पताल का लोकार्पण करेंगे।आगामी 2 दिसम्बर को मनोहरलाल निरंकारी मिशन द्वारा शुरू होने वाली नशे के खिलाफ मुहिम में समालखा में शिरकत करेंगे।

हरियाणा के इतिहास में पहली बार कोई सी एम रामलीला व दशहरे के आयोजन करने वाले पूरे प्रान्त के आयोजकों से 5 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में मिलेंगे। कुरुक्षेत्र में ही 7 दिसम्बर से शुरू होने वाले गीता जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल शिरकत करेंगे।अतीत में भी मुख्यमंत्री ब्यास में राधा स्वामी समागम,बल्लावाला रविदासजी ढेरे पर व स्वामी सम्पूर्णानन्द जी जैसे कई सन्तों महन्तो को मिल चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने 26 जून को नशा विरोधी दिवस के कार्यक्रम में भी कई सन्तों को आमंत्रित किया था। साइकिल रैली में भी सन्त आमंत्रित थे। पांच मई को अपने जन्मदिन को भी मुख्यमंत्री ने सन्त कबीर कुटीर में संतो के साथ समय व्यतीत किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा नशे के खिलाफ धार्मिक संतों के माध्यम से एक बड़ा अभियान चला लोगों को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। समालखा में 2 दिसम्बर को  निरंकारी मिशन द्वारा शुरू होने वाली नशे के खिलाफ मुहिम में 25 हजार युवक इस मिशन को सफल बनाने का बीड़ा उठाएंगे।

हरियाणा की राजनीति में अतीत में जितने भी मुख्यमंत्री रहे धार्मिक व आस्थावान तो सभी थे। मगर सन्तों की भागीदारी को सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए पहल केवल मनोहरलाल द्वारा की गई। मिशन 2024 के लिए पूरी तरह भजपा की कमान मनोहर लाल ने संभाल रखी है। राजनैतिक, सामाजिक,आध्यात्मिक, धार्मिक,सभी फ्रंट पर वह पूर्णतया सक्रिय हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।