Connect with us

Chandigarh

प्रदूषण को लेकर भी हरियाणा पर दिल्ली के आरोप झूठे नासा की सैटेलाइट तस्वीरों से सब साफ हो गया : कंवर पाल गुर्जर

Published

on

Delhi blames Haryana for pollution-Kanwar Pal Gurjar

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि दो नवंबर करनाल अंत्योदय रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई हैं। जिनका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं लोगों को उन योजनाओं का लाभ घर बैठे दिया जा रहा है। जैसे बीपीएल कार्ड, चिरायू कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि सब लोगों को घर बैठा दिए जा रहे हैं।

कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि टीचर्स की ट्रांसफर ड्राइव को लेकर कहा कि  जेबीटी टीचर्स की ट्रांसफर हो गई है। नई ट्रांसफर पोलिसी की सबने तारीफ की। 92 प्रतिशत टीचर्स को उनकी पहली चॉइस का स्टेशन मिला है। टीजीटी और पीजीटी टीचर्स का ट्रांसफर रहता है जो परिक्षाओं के बात किया जाएगा।

कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा सम्मन दिये जाने और आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र परआरोप लगाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उन लोगों का तो काम है आरोप लगाना। ये लोग तो पराली और प्रदूषण को लेकर भी हरियाणा पर आरोप लगा रहे थे। लेकिन नासा की सैटेलाइट तस्वीरों से सब साफ हो गया। जहां ईडी के सम्मन की बात है तो ये सब अचानक नहीं हुआ है। दिल्ली के शराब घोटाले की जांच पहले ही चल रही है। इस बारे में अखबारों में भी छपता रहा है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है । सब जांच के बाद सामने आ जाएगा।नायब सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने को लेकर कहा कि हालांकि भाजपा में सभी पदों पर चुनाव होते हैं। इसके बाद पदाधिकारी चुने जाते हैं। लेकिन अब लोकसभा चुनाव में कम समय बचा है। इसलिए नायब सैनी को बिना चुनाव के यह जिम्मेदारी दी गई है और वह इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

हरियाणा दिवस को लेकर गुज्जर ने कहा कि जब हरियाणा का गठन हुआ था तब  पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा था‌ कि सैलरी के पैसे हैं या नहीं। लेकिन आज हरियाणा हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है और अच्छी स्थिति में है। कंवरपाल ने कहा कि इस मौके पर चौधरी बंसी लाल को भी विशेष धन्यवाद करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने प्रदेश की सड़कों और बिजली पर ज्यादा ध्यान दिया।‌ जिससे विकास को गति मिली।एसवाईएल ,पीयू और विधानसभा में हिस्से को लेकर कहा कि कहावत है कि  जो भाई का हिस्सा रखेगा उसका भला नहीं होगा। एसवाईएल का पानी पाकिस्तान को जा रहा है तो हरियाणा को क्यो नही मिल सकता ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज