Connect with us

Chandigarh

गृहमंत्री अमित शाह से मिले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, गीता जयंती महोत्सव का निमंत्रण और तीन राज्यों में जीत की दी बधाई

Published

on

चडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने शाह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर हाल ही में तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री को कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण दिया भी दिया। लगभग आधा घंटे चली इस मुलाकात में नायब सैनी ने अमित शाह के साथ प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत भी की। सैनी ने अमित शाह के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की, तथा आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

इससे पहले सैनी ने 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर तीन राज्यों में जीत की बधाई देने के साथ-साथ ही हरियाणा में वर्तमान राजनीति हालातों और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी थी। शनिवार को सुबह-सुबह अमित शाह से मुलाकात के बाद उत्साह से भरे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुग्राम पहुंचे और  यहां घामडोज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ कार्यक्रम में शिरकत भी की।

नायब सैनी ने बताया कि शाह से हरियाणा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए शाह से आग्रह करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके लिए भी शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सैनी ने कहा कि आज पूरा देश हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से  मोदी सरकार और मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। मोदी की गारंटी वाली यह गाड़ी गांव-गांव पहुंच रही है और लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ रही है। नायब ने बताया कि देश मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से हरियाणा के लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab20 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab20 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश