Connect with us

Chandigarh

कैबिनेट का फैसला:15 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, राज्य की पिछड़ा वर्ग व एससी सूची में हुए अहम बदलाव

Published

on

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में सोमवार को करीब 2 घंटे कैबिनेट की बैठक चली। इस बैठक में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर, 2023 से शुरू होगा।

इस बार हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन तक चलेगा। जिसमें 15, 18, और 19 दिसंबर का दिन सुनिश्चित किया गया है। हलांकि विधानसभा सत्र को लेकर अंतिम फैसला बिजनेस एडवाजरी कमेटी द्वारा लिया जाना है। वहीं इस बैठक मे मंत्रिपरिषद द्वारा सदन के विधायी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

इसके साथ ही बैठक में हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या -1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाकर हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। अब इन जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया गया है और इसे भी हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही  हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में  क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी जाति शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति आयोग राज्य के ‘नायक’ समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab15 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public16 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए