Connect with us

Chandigarh

अशोक तंवर ने शराब घोटाले को लेकर सरकार को घेरा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की रखी मांग

Published

on

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को बयान जारी कर प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ठेके के गोदामों में शराब की हेराफेरी हो रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि 20 में से 15 जिलों में देसी और अंग्रेजी शराब की 75,250 पेटियां गायब मिली हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले के डीईटीसी को अपने क्षेत्र के शराब ठेकों व गोदाम की जांच करनी होती है। प्रशासन दावा करता रहता है कि उनके यहां सब ठीक है, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। लेकिन अब प्रशासन और सरकार की पोल खुल चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है। सरकार में बैठे नेता, अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर हरियाणा के युवाओं को नशे में झोंक रहे हैं। पिछले 9 सालों में अवैध नशे में संलिप्तता के कारण 500 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अभी हाल के जहरीली शराब के मामले में जनता के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की सांठगांठ सामने आई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे इस शराब घोटाले में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर में सबसे ज्यादा शराब की पेटियां गोदाम से गायब मिली हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत में बनी विदेशी शराब की 11400, बीयर की 8180, अंग्रेजी शराब की 108 और विदेशी शराब की 73 पेटी कम मिली, जबकि एल-13 में देसी शराब की 55,240 पेटी गायब मिली। उन्होंने कहा कि एल-1 यानी अंग्रेजी शराब, फरीदाबाद में बनाई गई विदेशी शराब की 390, गुरुग्राम में 800, कैथल में 740, करनाल में 3645, पलवल में 331, पानीपत में 3010, रोहतक में 310, सिरसा में 328, सोनीपत में 68 और यमुनानगर में 2035 पेटी शराब गायब मिली। इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसान, कैथल, करनाल, पानीपत और सिरसा में बीयर की 8180 पेटी कम मिली। 

वहीं उन्होंने कहा कि एल-13 यानी देसी शराब की अंबाला में 3850, कैथल में 8135, करनाल में 5175, कुरुक्षेत्र में 2590, मेवात में 28, पलवल में 148, पानीपत में 8390, सिरसा में सबसे ज्यादा 22895 और यमुनानगर में 3979 पेटी गायब मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुलेआम अवैध नशे का कारोबार चल रहा है। इसमें दूसरी पार्टियों के लोग भी शामिल हैं। कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण में मौत के सौदागर इस खेल को खेल रहे हैं। उन्होंने सीएम खट्टर से शराब घोटाले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National16 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National19 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab22 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab23 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab23 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की