Connect with us

Blog

कार की टक्कर से महिला और दो साल के बेटे की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Published

on

मीरगंज: मीरगंज की महिला और उसके दो साल के बेटे को रामपुर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। महिला बीमार बेटे को दवा दिलाने ले जा रही थी। वह दो दिन पहले मायके गई थी। बताते हैं कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।

शादी से लौट रहे ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
मीरगंज के मोहल्ला मेवात निवासी किरन (25) पत्नी फूल सिंह दो साल के बेटे को लेकर दो दिन पहले मायके गांव मेघानगला रामपुर गई थीं। वहां बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह मंगलवार सुबह शंकरपुर स्थित डॉक्टर के यहां पैदलं दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में कार ने किरन को टक्कर मार दी। इस बीच अनियंत्रित कार दो ई-रिक्शा और एक ऑटो से भी टकरा गई। किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां भेजा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे को दवा दिलाने ले जा रही थी महिला, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा
हादसे में ई-रिक्शा और ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे कार चालक शाहजहांपुर निवासी विनोद कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एक साथ उठी दोनों की अर्थी जैसे ही मां – बेटे का शव घर मीरगंज कस्बे के मोहल्ला मेवात पहुंचा तो परिजन में विलख पड़े। वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम थीं। घर से मां-बेटे की एक साथ अर्थी उठी। किरन के पति फूल सिंह बाहर रहकर काम करते हैं। जैसे ही उन्हें बेटे- पत्नी की मौत की सूचना मिली तो वह बेसुध हो गए। पुलिस के अनुसार कार सवार विनोद नोएडा में रहकर काम करता है। वह शाहजहांपुर में शादी समारोह में शामिल होकर नोएडा लौट रहा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab5 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National5 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics7 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab9 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल