Connect with us

Blog

अंगीठी जलाकर सोए तीन लोग बेहोश, एक की मौत …तो हो जाएं सवाधान, वरना हो सकते हैं हादसे के शिकार

Published

on

जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में ठंड के चलते बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए पति-पत्नी सहित तीन लोग बेहोश हो गए। पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में संजय कुमार (24) अपने घर पर ही परचून की दुकान चलाता है और वह दुकान में ही अपनी पत्नी नीतू देवी, मां कमला देवी एवं पिता कुल्ली के साथ ही रहता है।

विश्वकर्मा के अनुसार मंगलवार रात संजय कुमार का पिता कुल्ली कहीं बाहर गये थे। घर में संजय कुमार उसकी पत्नी नीतू देवी (22) तथा मां कमला देवी सोए थे। ठंड से बचने के लिए संजय कुमार ने कमरे के अंदर कोयले वाली अंगीठी जला रखी थी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आज सुबह एक ग्रामीण कुछ सामान लेने संजय की दुकान पर पहुंचा और उसने आवाज लगायी, जवाब नहीं मिलने पर उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया। 

उनके अनुसार दरवाजा खोल कर अंदर देखने पर संजय कुमार उसकी पत्नी नीतू तथा मां कमला देवी कमरे के अंदर बेहोश मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान नीतू (22) की मौत हो गई. । संजय कुमार एवं उसकी मां कमला देवी का इलाज चल रहा है.। पुलिस ने नीतू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है एवं मामले की जांच की जा रही है ।
 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग