Connect with us

Blog

लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी किशोरी, तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published

on

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी घर में रखे सारे जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब किशोरी के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने दोनों को काफी तलाशा लेकिन कोई नहीं मिला। जिसके बाद किशोरी के भाई ने आरोपी वेद प्रकाश के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला?
मामला जिले के बन्नादेवी क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की निवासी एक किशोरी का काफी समय से अपने ही गांव के एक लड़के से साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते बीती 25 जनवरी की रात किशोरी घर की अलमारी में रखे लाखों के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब किशोरी के घरवाले उठे तो उन्हें घर में कहीं भी बेटी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस में भी अपनी बेटी को तलाशा, लेकिन वह कहीं मिली। वहीं, घर की अलमारी में रखे सारे जेवरात भी गायब मिले। परिजनों को भनक लगी की उनकी लड़की वेद प्रकाश नाम के लड़के के साथ कहीं चली गई है। जिसके बाद लड़की के भाई ने थाने में जाकर वेद प्रकाश के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर देवेन्द्र त्यागी ने बन्नादेवी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर की अलमारी में रखे लाखों के जेवरात लेकर चली गई। वहीं, उसका प्रेमी भी गांंव से गायब है। दोनों की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पहले कबूल… कबूल… कबूल… और उसके महज 5 घंटे में तलाक… तलाक… तलाक…। जी हां ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आया है, जहां बुलंदशहर के औरंगाबाद में शादी-ए-खाना-आबादी में हुई महज मामूली सी बात तलाक का सबब बन गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National5 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab6 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National6 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics8 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab10 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल