Connect with us

Blog

महिला को अपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ देख बेटे ने खोया आपा, मां के प्रेमी की ईंट से कुचलकर की हत्या

Published

on

जिले में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के चलते प्राथमिक विद्यालय के रसोइये के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नगरिया नबदिया गांव में प्राथमिक स्कूल के रसोइया महिपाल सिंह (45) के सिर को शनिवार रात किसी ने ईंट से कुचल दिया और रविवार सुबह उसका शव उसकी चचेरी बहन के घर के सामने पड़ा मिला। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द ही मामले के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था और करीब 20 साल से वह अपने चचेरे बहनोई राम सिंह के यहां रह रहा था। उसके मुताबिक करीब 10 साल से वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

बिथरी चैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय तोमर ने बताया कि मृतक की जैकेट से कंडोम और लिपस्टिक मिली है एवं पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। तोमर के मुताबिक दोनों ने बताया है कि इस रसोईये के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे और वह उससे मिलने जाया करता था, जिसकी जानकारी महिला के बेटे को हो गयी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का बेटा घात लगाए बैठा था और जैसे ही रसोईया महिला के घर की तरफ चला तभी उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि महिला के बेटे की तलाश की जा रही है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की