Connect with us

Blog

रामोत्सवः अभेद्य होगी राम मंदिर की सुरक्षा, 110 CCTV कैमरों द्वारा रखी जाएगी पूरी नज़र

Published

on

अयोध्या: अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है। राम मंदिर में रामलला विराजने के लिए तैयार हैं। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। खास बात यह है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर में हाईटेक सुरक्षा में व्यवस्था बनाई जा रही है। भगवान रामलला का मंदिर सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है।

भगवान रामलला के भव्य मंदिर के साथ राम जन्म भूमि परिसर में लगभग 110 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे रेड जोन, येलो जोन और अयोध्या के प्रवेश द्वार पर लगाए गए हैं. जिला प्रशासन की तरफ से कैमरे, रामनगरी की सुरक्षा को सख्त करने के लिए लगाए गए है।

सुरक्षा उपकरणों के लिए 38 करोड़

राम जन्मभूमि परिसर से सटे हुए रेड जोन, येलो जोन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग होगी। राम जन्मभूमि परिसर से, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुरक्षा को लेकर यह मास्टर प्लान बनाया गया है। सरकार की तरफ से 38 करोड़ रुपए सुरक्षा उपकरणों को खरीदने के लिए स्वीकृत किए गए थे। बता दें प्रथम चरण में रामलला के नगरी की सुरक्षा होगी मशीनरी उपकरणों से भी लैस रहेगा और सुरक्षा बलों के साथ तीसरी निगाह रामनगरी की निगरानी करेगी।

25 दिसंबर तक रामलला को अत्यधिक सुरक्षा उपकरणों से लैस

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा की  मानें तो 25 दिसंबर तक रामलला को अत्यधिक सुरक्षा उपकरणों से लैस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मंगाए गए सुरक्षा उपकरण जिसमें स्कैनर प्रिस्क्रिप्शन मशीन भी 20 दिसंबर तक परिसर में लगाई जाएगी। 30 दिसंबर तक सुरक्षा, प्रकाश, अवागमन यात्री सुविधा का कार्य राम जन्मभूमि परिसर में पूरा कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News21 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ