Connect with us

Blog

Ram Mandir: रामलला के लिए मिर्जापुर से जाएंगे बर्तन, चांदी के 5 पात्रों में लगेगा भोग…तैयार होंगे 1111 मन का लड्डू

Published

on

अयोध्या में  22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वही, प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान राम लला को चाँदी के बर्तन में भोग लगाया जायेगा। यह बर्तन विंध्याचल स्थित श्री देवरहा बाबा आश्रम की ओर से भेंट किया जा रहा है। अयोध्या धाम के लिए 1 थार और 4 थाली थाली आ गया हैं। इसकी संख्या 7 भी हो सकती हैं। यह जानकारी आश्रम के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना ने दी। बताया कि 22 जनवरी को धाम में 1111 मन का लड्डू अर्पित किया जायेगा। जिसके लिए सामान भेजा गया है। 

अयोध्या में भगवान राम लला की सेवा और दर्शन के लिए जन मानस उत्साहित हैं। हर कोई कुछ न कुछ अर्पित करने को बेताब है। विंध्याचल स्थित देवरहा बाबा के आश्रम से भगवान को नए भवन में आगमन और नई मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पहला भोग चांदी के बर्तन में लगाया जायेगा। भोग का लड्डू अयोध्या में ही बनवाने की तैयारी की गई हैं। इसके लिए देसी गाय का घी, बेसन, चीनी का भूरा आदि अयोध्या भेजा जा चुका है । 

आश्रम के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि चांदी का एक थार और चार थाली अब तक आ चुकी है । दो थाली और बढ़ सकती है । जिसे अयोध्या धाम में समर्पित किया जाएगा । प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर में विराजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश इन्हीं पात्रों में भगवान को भोग लगाएंगे

चाँदी के बर्तनों को संत देवरहा हंस बाबा की ओर से खास तौर से बनवाया गया है। जिसे लेकर मेरे नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम अयोध्या जायेगी। चांदी के बर्तन  के अलावा 1000 स्टील की थाली भी भेजी जा रही है जिसमें लड्डू भरकर अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में पहुंचाया जाएगा उदा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न मंदिरों में लगने वाला भोग देवरहा बाबा के आश्रम का लगाया जाएगा इसके लिए करीब 45 हजार किलो लड्डू बनवाया जा रहा है। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में आश्रम की विशेष भूमिका रही हैं। आश्रम पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत दिग्गज नेता आते रहते है। जो देवरहा हंस बाबा से मार्ग दर्शन प्राप्त करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

PSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमा

National6 hours ago

NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षा

Punjab6 hours ago

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

public6 hours ago

Punjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

Education6 hours ago

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय