Connect with us

Blog

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Published

on

Jaunpur News : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी के छात्र ने गुरूवार को चरक हास्टल में अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छात्र ने मौत को गले क्यो लगाया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। वही घटना के बाद आक्रोशित विद्यालय के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए विद्यालय गेट के बाहर नारेबाजी की।

मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद का रहने वाला विवेक कुमार 19 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार विश्वविद्यालय में फार्मेसी के द्वितीय समेस्टर का छात्र था। वह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चरक हास्टल में रह कर अपनी पढ़ाई करता था। बता दें कि गुरुवार दोपहर उसने जहर खा लिया। सूचना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र के मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की