Connect with us

Blog

अयोध्या विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

Published

on

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी को शुक्रवार को 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमंत्रण पत्र रामपथ के नजदीक कोटिया पंजीटोला स्थित अंसारी के आवास पर प्राप्त हुआ। 

बेटी शमा परवीन ने कहा, ‘‘आज दिन में मेरे पिता को (प्राण प्रतिष्ठा समारोह का) न्योता मिला।” सूत्रों ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। वहीं देश और विदेश से आमंत्रित अतिथियों की संख्या करीब सात हजार है। इकबाल अंसारी ने 31 दिसंबर को अपने आवास पर दिए साक्षात्कार में कहा था कि मुस्लिम समुदाय 2019 में राम मंदिर पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है। 

जानने योग्य है कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां एक रोड शो भी किया था। इस दौरान इकबाल अंसारी को पीएम मोदी पर फूल बरसाते हुए देखा गया था। मीडिया से बातचीत में इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या आने वाला कोई भी व्यक्ति हमारा मेहमान है। उनका अभिनंदन करना हमारा धर्म और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री अयोध्या आये और उनके स्वागत में मैंने फूल बरसाए। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National13 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National15 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National16 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा