Connect with us

Blog

Crime News: किशोरी को अगवा कर बनाया बंधक, तीन दिन तक किया दुराचार, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

Published

on

प्रतापगढ़: प्रदेश में बहन बेटियों से रेप, गैंगरेप, हत्या, छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक मामला खत्म नहीं होता दूसरा सामने आ जाता है। एसा ही एक मामला प्रतापगढ़ के कुंडा से सामने आया है। जहां किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक युवक अपने घर में रखे रहा। इस दौरान उसके साथ दुराचार करता रहा। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस किशोरी को ले तो आईं लेकिन इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहरीर देने पर पुलिस ने सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की।

घर पर जबरन रखकर किया दुराचार
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ चौकी क्षेत्र की एक किशोरी को 12 दिसम्बर की रात एक युवक उठा ले गया। आरोप है कि वह उसे अपने घर पर जबरन रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी की मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने मनगढ़ चौकी में इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और किशोरी को ले आई। बाद में उसे मां के हवाले कर दिया।

एफआईआर दर्ज न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में जब पिता ने आकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसकी मां के अंगूठे लगी तहरीर पर सिर्फ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी की मां का कहना था कि उसके सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया था। घटना की एफआईआर न दर्ज होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

PSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमा

National4 hours ago

NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षा

Punjab5 hours ago

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

public5 hours ago

Punjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

Education5 hours ago

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय