Connect with us

Blog

अयोध्या में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए CM Yogi ने गठित की उच्च स्तरीय समिति, VIP को आने से पहले देना हो सूचना

Published

on

अयोध्या में रामलला के सुगम दर्शन व श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एक समिति गठित की गयी है जिसकी देखरेख में राम जन्मभूमि परिसर में समस्त व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया जा रहा है। इस समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हैं और इसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के साथ नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले वीआईपी को पहले ही अधिकारियों को देना होगा जिससे उन्हे दर्शन करने में कोई दिक्कत न हो।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राम जन्मभूमि में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। बयान में कहा गया है कि तीसरे दिन भी जन्मभूमि मार्ग पर दर्शनार्थियों की बड़ी कतार रही, लेकिन पहले दिन की अपेक्षा बृहस्पतिवार को यहां आपाधापी बिल्कुल भी नहीं दिखी। उसमें कहा गया है कि मुख्‍यमंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की देखरेख में प्रशासन और पुलिस बल व्यवस्था सुधारने में लगातार जुटा हुआ है।

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए पूरे देश से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। शुरुआती दो दिन में ही तकरीबन आठ लाख रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन कर चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News11 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News11 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News11 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News11 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News11 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप