Connect with us

Blog

‘पंजाब की झांकी’ पर रक्षा मंत्रालय की सफाई के बाद CM Mann का बड़ा बयान

Published

on

जालंधर/चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न करने पर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न होने पर चल रही राजनीति के बीच रक्षा मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि झांकी का चयन करने वाली विशेष समिति ने तीसरे दौर के बाद पंजाब की झांकी पर विचार नहीं किया, क्योंकि झांकी निर्धारित थीम के अनुसार नहीं थी। किसी भी तरह से कोई भेदभाव नहीं किया गया।

मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब की झांकी को परेड में शामिल न करने को लेकर भेदभाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी तीखा जुबानी हमला बोला है।

सी.एम. मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमने हमारे भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, उद्धम सिंह, माई भागो..करतार सराभा..गदरी बाबे व महाराजा रणजीत सिंह जी की कुर्बानियों को रिजेक्ट केटेगरी में नहीं भेजना.. ये हमारे हीरो हैं.. इनका मान-सम्मान करना हम जानते हैं.. भाजपा की एन.ओ.सी. की जरूरत नहीं..।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की