Connect with us

Blog

Ayodhya: गर्भगृह में पूजन की तस्वीर पोस्ट कर सीएम योगी बोले, आज जीवन धन्य हो गया… कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं

Published

on

अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में मुख्यमंत्री के रूप में अपनी बेहद सक्रिय भूमिका निभाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से ही बेहद खुश नजर आ  रहे हैं। समारोह से वापस आने के बाद सीएम योगी ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज जीवन धन्य हो गया! शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हुई।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। पीढ़ियों के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनकर अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं। जय श्री राम!

आज जीवन धन्य हो गया!

शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हुई।

यह ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। पीढ़ियों के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनकर अभिभूत हूं,…

सीएम योगी ने कहा कि मैं श्री अयोध्या धाम का यह दृश्य देखकर भावुक हूं, आह्लादित हूं। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के उपरांत हमारे प्रभु श्री रामलला का पुनः अपने भव्य मंदिर में विराजमान होना भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के नव अध्याय का शुभारंभ है। जय जय श्री राम!

श्री अयोध्या धाम का यह दृश्य देखकर भावुक हूं, आह्लादित हूं।

500 वर्षों की प्रतीक्षा के उपरांत हमारे प्रभु श्री रामलला का पुनः अपने भव्य मंदिर में विराजमान होना भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के नव अध्याय का शुभारंभ है।



जय जय श्री राम! https://twitter.com/myogiadityanath/status/1749409300571914281

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी रामभक्तों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बधाई दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज