Connect with us

Blog

राहुल गांधी पर अनिल विज ने ली चुटकी, बोले- उनका बीढ़ी बनाने का काम भी अच्छा !

Published

on

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज हर मुद्दे पर बेबाकी से जवाब देते हैं। विज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद चाहते हैं पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बढे़। इसलिए केजरीवाल बार-बार ईडी द्वारा भेजे गए सम्मन को नजरअंदाज कर रहे हैं। बता दें कि ED द्वारा केजरीवाल को शराब मामले में कई सम्मन देने के बावजूद भी वो पेश नहीं हुए जिसपर अब ईडी ने कोर्ट की शरण ली है।

लालकृष्ण आडवाणी को भी दी बधाई

गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल के भाजपा पर सही समय पर चुनाव न कराने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करते रहते हैं और देश में चुनाव समय पर हो रहे हैं। भाजपा चाहती है चुनाव हो और इस बार भाजपा के 400 सांसद जीतकर आएंगे। वहीं पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर गृह मंत्री अनिल विज ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश में आदर्श एवं उच्चतम मूल्यों पर राजनीति की और लोगों को प्रेरित किया कि उच्चतम मूल्यों वाली राजनीति करनी चाहिए। 

राहुल गांधी का बीढ़ी बनाने का काम अच्छा- विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गत दिवस बीढ़ी बनाने वाली फैक्टरी में श्रमिकों के साथ बैठने पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में तो फेल हो गए है। उन्होंने इंडी अलाइंस बनाई जिसकी अब भिंडी बन गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई दुसर काम ढूंढना है तो ये बीढ़ी बनाने का काम भी अच्छा है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग