Connect with us

Blog

रामलला के मंदिर में लगेगा 613 किलो का घंटा, लिखा गया जय श्री राम, बजने पर आएगी ॐ की आवाज

Published

on

भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर में रामेश्वरम से भेंट स्वरूप आया छह क्विंटल वजन का एक अछ्वुत एवं विशाल घंटा लगाया जाएगा जिसकी आवाज मंदिर से 10 किलोमीटर के दायरे में सुनाई देगा। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जिस कार्यशाला में पत्थरों की तराशी और नक्काशी की जा रही है उसी कार्यशाला में सुदूर दक्षिण में तमिलनाडु के रामेश्वरम के सुप्रसिद्ध रामनाथ स्वामी मंदिर की ओर से आया यह 613 किलोग्राम वजन का भव्य घंटा रखा है।

कार्यशाला में उपस्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि यह घंटा अष्टधातु का बना हुआ है। इतने बड़े घंटे में किसी तरह का कोई जोड़ नहीं है। यह एक ही बार में तैयार किया गया है। उनका कहना है कि जब यह घंटा बजेगा तो 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देगी। बताया गया है कि इस घंटे को प्राण प्रतिष्ठा के दो तीन दिन पहले लगा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अयोध्या धाम से अयोध्या छावनी की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। इससे यह जाहिर है कि इस समय पूरे अयोध्या की परिधि 10 किलोमीटर से अधिक नहीं है। इसलिए जब घंटा बजेगा तो इसकी गूंज है पूरे अयोध्या वासियों को सुनाई देगी।

यह है घंटे की खासियत

राम मंदिर में लगने वाले यह घंटा अनूठा है। यह 4 फीट ऊंचा है और वजन 613 किलो है। कांस्य से बना हुआ है। इसकी चौड़ाई 3.9 फीट है। अयोध्या पहुंचने पर राजलक्ष्मी मांडा ने कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। वे भगवान श्री राम के रथ को तमिलनाडु से अयोध्या तक खुद ड्राइव करके आई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

PSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमा

National4 hours ago

NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षा

Punjab5 hours ago

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

public5 hours ago

Punjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

Education5 hours ago

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय