Connect with us

Blog

बच्चों से भरी बस 11000 केवी बिजली के खंभे से जा टकराई, उसके बाद जो हुआ. ….

Published

on

उत्तर प्रदेश के जालौन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन 11000 केवी बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में ड्राइवर और 15 से ज्यादा स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

हादसे में तीन बच्चों और ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के 132 पावर हाउस के पास की है. बताया जा रहा है कि फुलैला गांव से एक मैजिक वैन सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर कोंच की ओर आ रही थी, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया.
हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए।बच्चों से भरी स्कूल वैन जब कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्थित 132 पावर हाउस के पास पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण वैन चालक आशीष बेकाबू हो गया। तभी गाड़ी 11000 केवी बिजली के खंभे से टकरा गई. इस घटना में वैन में सवार 15 स्कूली बच्चे घायल हो गये. इस दुर्घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विक्की, सौम्या और आशीष की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घायल बच्चों का कहना है कि ड्राइवर आशीष ने कान में एयर फोन लगा रखा था और वह गाड़ी भी तेज चला रहा था. कई बार ड्राइवर को गाड़ी धीमी करने के लिए कहा गया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी धीमी नहीं की, जिससे हादसा हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

National2 hours ago

किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh Mann

National3 hours ago

Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

National3 hours ago

Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

National3 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके