Connect with us

Blog

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सफेद छड़ी दिवस मनाया

Published

on

नई दिल्ली : दिव्यांगों के लिए सुविधाएं पहुंचाने और समावेशन को बढ़ावा देने तथा नेत्रहीनों के लिए आचरण नियमों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व सफेद छड़ी दिवस का आयोजन किया जाता है। दृष्टिबाधित लोगों के लिए, सफेद छड़ी स्वतंत्रता और गतिशीलता की परिचायक है। अब यह स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। यह दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से आवागमन और दैनिक कार्य पूरा करने में मदद करती है।

सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांग व्यक्तियों के विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है। जनता के बीच सफेद छड़ी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से विभाग ने 30 से अधिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, वेबिनार, साक्षात्कार और रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।

जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विशेष साक्षात्कार आयोजित किए गए, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान ने रैली का आयोजन किया। इसी प्रकार अन्य राष्ट्रीय संस्थानों, सीआरसी और अन्य संबद्ध संस्थानों ने भी व्हाइट केन दिवस मनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National6 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं