Connect with us

Blog

जयमाला के वक्त दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Published

on

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब दूल्हे को डीजे पर डांस करते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, नशे में धुत दूल्हा अपने दोस्तों के साथ ‘तुझको ना दूल्हा बसेंगी’ गाने पर डांस कर रहा था, जिससे दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। जांच करने पर बात सच निकली और दुल्हन ने ऐन मौके पर शादी तोड़ दी।

पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव गंभीरा का है। गंभीरा गांव में ब्रजेश की बेटी की बारात आई थी। जब बारात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनका आदर-सत्कार किया। शादी की रस्में शुरू हो गईं। कुछ देर बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने चला गया।

जब दुल्हन ने उसे देखा तो वह नशे में था और अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हे ने ज्यादा शराब पी रखी है तो उसने पता लगाने को कहा. बाद में पता चला कि दूल्हा नशे में था, लेकिन तब तक दुल्हन को जयमाला के लिए स्टेज पर ले जाया गया, जहां दुल्हन ने दूल्हे को शराब पीने के बाद स्टेज पर गिरते हुए देखा। जिस पर दुल्हन ने स्टेज से आकर अपनी मां से कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती, दूल्हा नशे में है। तभी शादी का माहौल खराब हो गया।

वहां मौजूद लोगों ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह किसी भी कीमत पर शादी करने को तैयार नहीं थी। जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को हुई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और पंचायत का दौर शुरू हो गया। लेकिन दुल्हन शादी से साफ इंकार कर दिया। बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज