Connect with us

Blog

स्कूल के शौचालय में 8वीं की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़, स्कूल मैनेजमेंट ने परिजनों का नहीं दिया साथ…छूटी पढ़ाई

Published

on

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के शौचालय में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि सितंबर महीने में शौचालय में एक लड़के ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पीड़िता का परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनकी कोई मदद नहीं की और यहां तक सीसीटीवी तस्वीर भी उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक स्कूल के कथित असहयोगात्मक रवैये के बाद सोमवार को उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और डीसीपी नगर सूरज राय ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

परिजनों के मुताबिक छात्रा से इससे पहले भी स्कूल के शौचालय में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। उनका कहना है कि दूसरी बार जब दोबारा छेड़छाड़ की घटना हुई तो लड़की दहशत में आ गई और उसकी छोटी बहन भी दो महीने से स्कूल नहीं जा रही है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना सितंबर की है और लड़की ने स्कूल जाना बंद कर दिया था जब उससे पूछताछ की गई तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीसीपी नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News20 minutes ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News26 minutes ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News32 minutes ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News35 minutes ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News39 minutes ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप