Connect with us

Blog

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर जाकर किया आत्महत्या करने का प्रयास

Published

on

हमीरपुर: शहर में शनिवार को शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर जाकर जहर खाने के बाद हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत में इलाज के लिये कानपुर रेफर कर दिया है।

प्रेमिका ने जहर खाने के बाद काट ली हाथ की नस
पुलिस के मुताबिक घाटमपर निवासी शमरीन खातून का प्रेम संबंध अपनी बुआ के लड़के शाहिल निवासी हमीरपुर से चल रहा था। शमरीन खातून का कहना है कि शाहिल उसे दो साल से शादी करने का आश्वासन दे रहा था, बाद में उसने इंकार कर दिया। नाराज शमरीन आज अचानक घाटमपुर से हमीरपुर प्रेमी शाहिल के घर आ धमकी और दोनो में विवाद होने लगा। तभी लड़की ने शाहिल के घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया और हाथ की नस काट ली जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गयी।

पुलिस ने शाहिल व उसके पिता शुभान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की
लड़की के भाई रहमान को जानकारी होते ही उसने हमीरपुर कोतवाली को फोन किया पुलिस मौके पर जाकर लहूलुहान हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शाहिल व उसके पिता शुभान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ