Connect with us

Entertainment

यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर आज रिलीज होगा

Published

on

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले फिल्म ‘आर्टिकल 370’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है.

इसी बीच आर्टिकल 370 के ट्रेलर को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि इस फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा. हाल ही में यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ का टीजर वीडियो लॉन्च हुआ था। जिससे पता चलता है कि कैसे एक संविधान, एक राष्ट्र की अवधारणा के साथ धारा 370 को हटाया गया. इतना ही नहीं, अनुच्छेद 370 हटाने से पहले कश्मीर के राजनेताओं ने किस तरह घाटी की आर्थिक स्थिति को भी दांव पर लगा दिया था. इस टीजर में फिल्म की कहानी के बैकग्राउंड की झलक दिखाई गई है और इसी काम को पूरा करने के लिए आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.

निर्माताओं ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस फिल्म का ट्रेलर 8 फरवरी यानी आज रिलीज किया जाएगा. इस अपडेट को जानने के बाद फैंस का आर्टिकल 370 को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है. यामी गौतम के बाद इस फिल्म में शाहरुख खान की फिल्म जवान से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियामणि अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म को विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म क्रैक से मुकाबला करना होगा। क्योंकि क्रैक भी 23 फरवरी को बड़े पर्दे पर आएगी.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?