Connect with us

Blog

रामलला के दर्शन में VVIP के लिए होगी अलग व्यवस्था, CM योगी ने खुद लिया तैयारियों का जायजा

Published

on

अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार भक्तों का सैलाब दर्शन करने पहुंच रहा है। कल 31 जनवरी से अलग- अलग राज्यों के भी वीवीआईपी अतिथियों के आने का क्रम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए राम मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था बनाई जाएगी। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों का जायजा लेने सोमवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। इस व्यवस्था से अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के संदर्भ में न केवल जानकारी ली, बल्कि खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा और दर्शनार्थियों से भी बातचीत करके फीडबैक लिया। मंदिर परिसर में ही जिला प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ समन्वय बैठक की। अधिकारियों को योजना बनाएं जाने की जिम्मेदारी दी।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत कई आलाधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के अयोध्या में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की