Connect with us

Himachal Pradesh

हिमाचल में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, शिमला के हनुमान मंदिर जाखू में बनेगी श्रीराम की 111 फुट ऊंची मूर्ति

Published

on

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा सीएम ने शिमला के हनुमान मंदिर जाखू में श्रीराम की 111 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित करने की भी घोषणा की। रविवार सुबह शिमला के राम मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो आधे दिन की छुट्टी की है, हम प्रदेश में पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा करते हैं, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं, राम देश की संस्कृति हैं, भगवान राम के आदर्शों को सभी प्रदेशवासियों को अपनाने की जरूरत है। राम हमारे आदर्श हैं।

प्रदेश के सभी लोग कल अपने घरों में दीप जलाएं, मैं भी दीप जलाऊंगा और घर को सजाऊंगा। मुख्यमंत्री बोले, हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त हैं। जाखू में हनुमान जी के साथ श्रीराम की मूर्ति लगेगी, उनके हमेशा दर्शन होते रहेंगे, जिससे हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती रहेगी। जाखू मंदिर में हनुमान जी के बगल में रामलला विराजेंगे। जाखू में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति है और श्रीराम की मूर्ति 111 फुट ऊंची होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मंदिर में ज्योति प्रज्वलित करनी है, अखंड पाठ शुरू होना है, इसलिए भूखे पेट मंदिर आया हूं। राम हमारे अराध्य हैं, उनके दर्शन के लिए अयोध्या भी जाएंगे और काशी भी जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab58 mins ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab7 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab8 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab8 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं