Connect with us

Blog

Gorakhpur News: पर्यटन मंत्री ने किया तीन दिवसीय ‘गोरखपुर महोत्सव’ का उद्घाटन

Published

on

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय ‘गोरखपुर महोत्सव’ का उद्घाटन किया। सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गोरक्षनाथ की पवित्र भूमि पर महोत्सव का आयोजन सराहनीय है और इसका उद्देश्य जिले की संस्कृति, कला और साहित्य को संरक्षित और बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव संस्कृति, आध्यात्मिकता, कला और शिल्प कौशल का संगम होगा। सिंह ने कहा कि महोत्सव न केवल पूर्वांचल की संस्कृति को उजागर करता है, बल्कि विभिन्न कला रूपों, संगीत और अन्य विषयों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इससे उभरती प्रतिभाओं को अपने कौशल दिखाने और अपने व्यक्तित्व को व्यक्त करने का अवसर मिलता है। सिंह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण के कारण अब लोग यहां पर्यटन और निवेश के लिए उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं।

बदले सुरक्षा माहौल का नतीजा है कि वैश्विक स्तर पर राज्य में 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप देश को 2047 तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के प्रयास अब जाहिर होने लगे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में शांति एवं विकास का माहौल बन गया है, जिससे यह देश के अग्रणी राज्यों में से एक बन गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज